back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के कटिहार में किसानों पर सियार का हमला, 38 घायल

पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के बरसोई ब्लॉक में रविवार को सियार के हमले में 38 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को पकड़ लिया और पीट-पीट कर मार डाला। घायलों में अधिकतर बरसोई प्रखंड के गोविंदपुर और जमीरा गांव के किसान और मजदूर हैं। जब वे खेत में काम कर रहे थे, तब सियार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित घायल व्यक्तियों के चेहरे, छाती और पैरों पर चोटें आई हैं। इनमें से 8 गंभीर रूप से घायल हैं और उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, 38 घायलों में से 8 फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी 30 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵