back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड केयर सेंटर में आईटीबीपी द्वारा स्ट्रेस काउंसलर से मरीजों का रखा जा रहा है ख्याल

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। 500 ऑक्सीजन बिस्तरों वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर, राधा स्वामी ब्यास, नई दिल्ली में रोगियों के बीच उपचार और तनाव के प्रबंधन में तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) महत्वपूर्ण साबित हो रहीं हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ साथ आईटीबीपी के स्ट्रेस काउंसलर नई दिल्ली के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर, राधा सोमी ब्यास, छतरपुर में ऑक्सीजन बेड पर मरीजों का ख्याल रख रहे हैं । केंद्र के अंदर मरीजों की देखभाल के लिए आईटीबीपी द्वारा 30 से अधिक स्ट्रेस काउंसलर तैनात किए गए हैं। ये तनाव परामर्शदाता आईटीबीपी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सक) डॉक्टर प्रशांत मिश्रा की देखरेख में विभिन्न पालियों में 24×7 तैनात किए गए हैं, जो रोजाना कई बार मरीजों से मिलते हैं और उनसे उनकी किसी भी जरुरत के लिए चर्चा करते हैं और भर्ती मरीजों का विशेष ध्यान रखते हैं । ये तनाव परामर्शदाता आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के तीमारदारों और परिवार के सदस्यों का भी मार्गदर्शन भी करते हैं जिससे उनमें बेचैनी और डर की भावना को कम करने में बहुत मदद मिल रही है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के अनुसार, इस केंद्र में पूर्व में भी (2020-21) में महामारी की पहली लहर के दौरान आईटीबीपी के तनाव परामर्शदाताओं तनाव के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अनुभव से प्रेरित होकर आईटीबीपी ने केंद्र में इन प्रशिक्षित तनाव परामर्शदाताओं को तैनात करने का निर्णय लिया। यहां रोगियों को योग और ध्यान का अभ्यास देने से लेकर ये स्ट्रेस काउंसलर जरूरत पड़ने पर रोगियों को भोजन और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी प्रदान करते हैं। ये सभी कोविड वार्ड के प्रोटोकॉल के अनुसार, पीपीई किट पहन कर अपना कार्य करते रहते हैं और इनके पीपीई किट पर ‘स्ट्रेस काउंसलर आईटीबीपी’ शब्द लिखे होते हैं ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें और इनसे मदद ले सकें। ये आईटीबीपी तनाव परामर्शदाता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु में प्रशिक्षित हैं। आईटीबीपी देश का एकमात्र ऐसा बल है जो कर्मियों के बीच तनाव का प्रबंधन करने के लिए अपने रैंक्स में तनाव सलाहकारों की सीधी भर्ती करता है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵