back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटली ने बुजुर्गो को दूसरा कोरोना बूस्टर डोज देना शुरू किया

रोम, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली ने अपनी आबादी के सबसे अधिक जोखिम वाले सदस्यों को दूसरा कोरोना बूस्टर शॉट बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली की दवा एजेंसी, एआईएफए ने 80 साल से अधिक और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दूसरी बूस्टर डोज देने की मंजूरी दे दी है। लेकिन डोज तभी दी जाएगी, जब टीके की पिछली डोज कम से कम 120 दिन पहले लगी हो। अधिकांश इटली के निवासियों के लिए दूसरा बूस्टर डोज उनकी चौथी डोज होगी। लेकिन जिन लोगों को पहले जॉनसन एंड जॉनसन की एक डोज लगी है, उनके लिए दूसरी बूस्टर डोज उनकी तीसरी वैक्सीन डोज होगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बूस्टर डोज को छोड़कर, 4.85 करोड़ से ज्यादा लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, जो 12 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हैं। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵