back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IRCTC ने शुरू की कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बुकिंग, किराया और दूरी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय रेलवे ने कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है। जिसमें ये जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम होगा। अब तक की कश्मीर घाटी की यह पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन होगी, जो माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक 190 किमी की दूरी मात्र तीन घंटे में तय करेगी। आइए जानते है, ट्रेन का शेड्यूल और ठहराव। 

वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू

भारतीय रेलवे ने कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 26401 की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है। जो मात्र तीन घंटे में आपको कटरा से श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा देगी। जिसका किराया 500 रुपए से लेकर 1070 रुपए तक है। 

रेल की समय सारणी और स्टॉप 

एक रिर्पोट के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 26401 जो कटरा रेलवे स्टेशन से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर 11:20 मिनट पर श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ये दोपहर 12:45 बजे निकल दोपहर 3:55 बजे कटरा पहुंचेगी। सिर्फ मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसका एकमात्र स्टॉप होगा बनिहाल रेलवे स्टेशन जो सुबह 9:58 बजे 2 मिनट रुकने के बाद श्रीनगर के लिए रवाना होगी। यह रूट उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का हिस्सा है, जिसमें विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज शामिल है। 

किराया और बुकिंग

भारतीय रेलवे के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में दो कैटेगरी उपलब्ध है, जिसमें पहला चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार यानी। जिसमें चेयर कार का किराया लगभग 555 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया लगभग 1070 रुपए होगा। इस तरह चेयर कार का किराया केवल तीन रुपये प्रति किमी. पड़ेगा। हालांकि, बाद में इसके किराए में बढ़ोतरी हो सकती है जो कुछ इस प्रकार होगी। जिसमें चेयर कार के लिए 1500 से 1600 और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2200-2500 तक किराया हो सकता है। ये टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे के वेबसाइट या ऐप के जरिए की जा सकतीहै। बुकिंग में यात्रियों को कटरा से श्रीनगर यात्रा की तारीख और क्लास चुनकर यात्री विवरण दर्ज करना होगा। जो कि, 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते है। 

ट्रेन की खासियत

भारत एक्सप्रेस कश्मीर की कठिन सर्दियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है इसमें पानी की टंकियों पाइपलाइनों में फ्रीजिंग रोकने के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड्स और सेल्फ-रेगुलेटिंग हीटिंग केबल्स लगाए गए है। जिसमें एक एग्जीक्यूटिव क्लास और सात लग्जरी चेयर कार कोच होगें। यह ट्रेन 160 किमी/घंटा की गति से चल सकती है, जो सड़क मार्ग 8-10 घंटे की तुलना में यात्रा समय को काफी कम कर देगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...