नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है। अब पंजाब का मुकाबला आज यानी3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने पर अब टीम की मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुशी जताई है। जिसे लेकर उन्होने एक पोस्ट भी शेयर किया है आइए जानते है प्रीति ने क्या लिखा है?
आज रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के अपने सबसे महत्वपूर्ण मैच के लिए तैयार है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेलने पीबीकेएस की की सह-मालिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने प्रेरणा से भरा एक गर्मजोशी भरा संदेश लिखकर एक पोस्ट शेयर किया है।
प्रीति ने जताई जीत पर खुशी
पंजाब किंग्स की एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा वाह क्या जीत है। पंजाबी आ गए ओये।’ पंजाब किंग्स की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने टीम के फाइनल में पहुंचने के कई घंटों बाद टीम की जीत पर खुशी जताते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट री-शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया साथ ही हैशटैग में साडा पंजाब और बस जीतना है भी लिखा है।
पांच बार की चैंपियन मुंबई को दी पटखनी
बता दे, रविवार को अहमदाबाद में खेले गए क्वालिफायर-2 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पांच बार चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की । इस जीत के नायक श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदो पर 87 रनों की तूफानी पारी खेल और टीम को 1 एक ओवर रहते ही 204 रनों पर पहुंचा दिया। अब आईपीएल के फाइनल में पंजाब किंग्स का मुकाबला विराट कोहली की आरसीबी से होगा।





