back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएनएक्स मीडिया डीलः राऊज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम

– कोर्ट ने पी चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम समेत आठ आरोपितों को समन जारी किया था नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। आईएनएक्स मीडिया डील मामले में शुक्रवार को पूर्व मंत्री पी चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उनके साथ बाकी आरोपी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी। आज सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कोर्ट के रीडर ने बताया कि जज एमके नागपाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। रीडर ने सभी आरोपियों की उपस्थिति दर्ज की। इस मामले के एक आरोपित पीटर मुखर्जी को मिली अंतरिम जमानत भी सुनवाई की अगली तिथि तक बढ़ा दी गई है। पिछले 7 अप्रैल को पीटर मुखर्जी ने जमानत याचिका दायर की थी। पिछले 24 मार्च को कोर्ट ने पी चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम समेत आठ आरोपितों को समन जारी किया था। कोर्ट ने पिछले 24 मार्च को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट की धारा 3 और 70 के तहत दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। इस मामले में सीबीआई ने 15 मई 2017 को एफआईआर दर्ज किया था। उसके बाद ईडी ने 18 मई 2017 को एफआईआर दर्ज किया था। सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 8, 12(2) और 13(1)(डी) के तहत आरोप लगाए हैं। ये एफआईआर आईएनएक्स मीडिया की निदेशक इंद्राणी मुखर्जी और चीफ आपरेटिंग अफसर पीटर मुखर्जी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उसने फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से अनुमति दिलवाने के लिए आईएनएक्स मीडिया से पैसे वसूले थे। इस मामले में जिन लोगों को आरोपित बनाया गया है उनमें पी चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम, सुब्रमण्यम भास्करन, मेसर्स एडवांटेज स्ट्रेटैजिक कंसल्टिंग सिंगापुर लिमिटेड, आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एडवांटेज इस्ट्रेटेजिया इस्पोर्टिवा एसएलयू, मेसर्स क्रिया एफएमसीजी डिस्ट्रिब्युटर्स प्राईवेट लिमिटेड, मेसर्स नॉर्थ स्टार सॉफ्टवेयर साल्युशंस प्राईवेट लिमिटेड कंसल्टेंसी प्राईवेट लिमिटेड शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵