back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी पत्रकारों को यातनाएं देने वाले खुफिया अधिकारी निलंबित किए गए

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी पत्रकार और उनकी टीम के साथ बुरा व्यवहार करने तथा यातनाएं देने के आरोप में पाकिस्तानी खुफिया ब्यूरो (पीआईबी )के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पाकिस्तानी टेलीविजन पत्रकार सैयद इकरार हसन ने मंगलवार को खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों पर उन्हें तथा टीम के अन्य सदस्यों को कराची एयरपोर्ट पर हिरासत में रखने तथा यातनाएं देने का आरोप लगाया। हसन ने इस विभाग में इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद खुफिया ब्यूरो के उप महानिदेशक इफ्तिखार नबी तुनियो ने इन अधिकारियों के खिलाफ निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया। यह मामला तब सामने आया जब हसन ने अस्पताल में एक बिस्तर पर बुरी तरह लहूलुहान अवस्था में अपनी पिक्च र ट्वीटर पर पोस्ट की। इसके बाद उनके सहकर्मी वसीम बादामी ने भी उनका अस्पताल का वीडियो जारी किया जिसमें वह बुरी तरह घायल दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीआईबी का एक अधिकारी एजेंसी के गेट पर रिश्वत ले रहा था और जब हमने इस मामले को उठाने की कोशिश की तो सीनियर इंस्पेक्टर रिजवान शाह ने उनकी टीम के साथ बुरी तरह मारपीट की। इन लोगों ने पत्रकारों की आंखों पर कपड़ा बांधकर उन्हें नंगा कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की। हसन ने बताया कि उनकी टीम को लगभग तीन घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया और अधिकारियों ने इन पत्रकारों के गुप्तांगों को बिजली के झटके भी दिए । मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल में उनके सिर में आठ दस टांके लगाए । –आईएएनएस जेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵