back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांचो राज्यों से आने लगे शुरुआती रुझान

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती आगे बढ़ गई गई है। पांचों राज्यों से शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं। दिलचस्प मुकाबला पश्चिम बंगाल से दिखाई दे रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच टक्कर दिखाई दे रही है। असम व केरल में सत्तारूढ़ पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं। जबकि तमिलनाडु में द्रमुक (डीएमके) और पुडुचेरी में भाजपा आगे है। केरल विधानसभा चुनाव में इतिहास बदल सकता है। यहां शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ वाम दल आगे है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ काफी पीछे है। केरल में हर विधानसभा चुनाव में अबतक सरकारें बदलती रही हैं। इस बार नया रुझान दिखाई दे रहा है। असम में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। रुझान के अनुसार भाजपा फिर से सरकार बना सकती है। यहां तमाम कोशिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर देती हुई नहीं दिखाई दे रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक (डीएमके) बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) पीछे चल रही है। पश्चिम बंगाल का चुनाव दिलचस्प बना हुआ है। यहां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर दिखाई दे रही है। ममता बनर्जी स्वयं अपनी सीट से फिलहाल पीछे चल रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ब्रजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵