नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर सबसे साफ-सुधरा और स्वच्छ शहर बन गया है। लगातार आठवीं बार इंदौर वासियों को साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदार होने का खिताब मिला है। इस बार के सूची में छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर भी शामिल है।
स्वच्छता मामले में ‘बड़े शहर’ की श्रेणी में कौन सा शहर ?
केंद्र सरकार के द्वारा जारी कि गई ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ (Swachh Survekshan 2024-25) की सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में ‘नेशनल’ कैटेगरी में तीन शहर शामिल हैं। पहला- मध्य प्रदेश का इंदौर, दूसरा- छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर और तीसरा- कर्नाटक का मैसूर है। इसके बाद सबसे स्वच्छ ‘बड़े शहर’ की श्रेणी में गुजरात के अहमदाबाद को जगह मिली है।
मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात, लिस्ट में और भी शहर
इस लिस्ट में और भी शहरों के नाम शामिल है। ‘सबसे स्वच्छ मध्यम शहर’ भी मध्य प्रदेश में ही है। इस श्रेणी में उज्जैन ने बाजी मारी है। इसके अलावा, ‘सबसे स्वच्छ छोटा शहर’ का खिताब दिल्ली को मिला है। सबसे स्वच्छ राजधानी भी मध्य प्रदेश का भोपाल बताया जा रहा है। ‘फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी’ का खिताब छत्तीसगढ़ के रायपुर को मिला है। स्थानीय लोगों के फीडबैक के अनुसार, सबसे अच्छा शहर महाराष्ट्र का ‘नवी मुंबई’ बताया जा रहा है।
गदगद हुए प्रभारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर के बीजेपी विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवगर्यी ने खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा, “सुपर स्वच्छ इंदौर, यह एक अलग दौर। इंदौर को लगातार आठवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। इसी के साथ मध्य प्रदेश को अन्य श्रेणी में भी अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। सभी नागरिकों एवं निकायों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
इंदौर के मेयर ने लोगों को दी बधाई
वही, स्वच्छ का खिताब मिलने के बाद इंदौर शहर के लोगों में खुशी है। और लोग इस मौके पर जश्न मना रहे है। शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो शेयर कर इंदौरवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी इंदौर शहर स्वच्छता का मॉडल बन गया है। यह शहर अब दूसरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा।
इंदौर में क्या है खास?
बता दें कि, स्वच्छता के मामले में इंदौर लगातार आठवीं बार सबसे साफ-सुथरे शहर के रूप में सामने आया है। पिछले 7 साल से लगातार यह क्लानेस्ट सिटी चुने जाने वाले इंदौर के लोग एक बार फिर से गर्व महसूस कर रहे है। इंदौर साल 2017 से लगातार पहले स्थान बनाया हुआ है। इंदौर नगर निगम के और वहां के सफाईकर्मियों ने इसके लिए काफी मेहनत की है। आम लोग भी साफ-सफाई के प्रति बेहद जागरूक हैं।




