नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जाम गेट पर मंगलवार की रात सेना के जवानों के साथ लूटपाट और मारपीट की गई और उनकी एक महिला साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। सभी पीड़ित महू इन्फैंट्री मिलिट्री स्कूल के ट्रेनिंग के छात्र है। ये लोग पिकनिक मनाने गए थे कि अचानक 7 से 8 अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास बंदूकें, चाकू और डंडे थे। इन लोगों ने आर्मी के जवानों से सारे सामान लूट लिए और महिलाओं से 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।
डर की हालत में एक ऑफिसर अपनी यूनिट पर पहुंचा
डर की हालत में एक ऑफिसर अपनी यूनिट पर पहुंचा और कमांडिंग अफसर को घटना का जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। पीड़ितों को सुबह 6.30 बजे मेडिकल एक्जामिनेशन के लिए महू सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर मेडिकल रिपोर्ट से पता लगा कि एक महिला के साथ रेप हुआ है।
मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है
प्रशासन ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पर पहले से मामला दर्ज है। हमलावर शुरू में डकैती के इरादे से आए थे, लेकिन उन्होंने अधिकारियों पर हिंसक हमला किया और एक महिला के साथ रेप किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, एडिशनल एसपी द्विवेदी ने बताया कि 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से दो को जंगल से हिरासत में लिया गया है। हमलों के दौरान सेना के 2 अधिकारी भी घायल हुए हैं।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में लूट और रेप का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उज्जैन में फुटपाथ पर एक महिला के साथ रेप किया गया था। एक राह चलते व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया था। MP पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।




