नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Indian Navy 4 दिसंबर 2024 को नौसेना दिवस मना रही है। इंडियन नेवी इस बार अपनी ताकत ओडिशा के पुरी तट के पास ब्लू फ्लैग बीच पर दिखाने जा रही है। तीनो सेनाओं की प्रमुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Indian Navy Day 2024 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, ओडिशा के राज्यपाल समेत कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इंडियन नेवी डे को हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है?
भारतीय नौसेना दिवस के दिन भारत की विशाल तटरेखा की रक्षा करने, प्राकृतिक आपदा और मानवीय संकट के समय सहायता प्रदान करने और समुद्री व्यापार मार्गों की निगरानी करने को लेकर भारतीय नौसेना के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाता है। इंडियन नेवी डे को हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वीरतापूर्ण ऑपरेशन ट्राइडेंट के सम्मान में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन, इंडियन नेवी ने पाकिस्तान के मुख्य बंदरगाह शहर कराची पर बड़ा हमला किया था और अपने वीरतापूर्ण ऑपरेशन ट्राइडेंट से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। इंडियन नेवी ने इस ऑपरेशन से भारत की बढती नौसैनिक ताकत का शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी सैन्य जीत हासिल की थी।
इंडियन नेवी देश की तटीय सुरक्षा के लिए बहुत ही जरूरी है
इंडियन नेवी डे का उत्सव भारतीय नौसेना के उन अधिकारियों को सम्मानित करता है जो देश की तटीय सुरक्षा के लिए बहुत ही जरूरी है। इस दिन उन लोगों की बहादुरी का भी सम्मान किया जाता है, जो नौ सेना में अपनी सेवा देते हैं और भारत की समुद्री सुरक्षा की रक्षा करते हुए बड़ी कठिनाइयों को सहन करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना, हिंद महासागर की शांति बनाए रखना और इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के माध्यम से वैश्विक व्यापार के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करना, ये सभी महत्वपूर्ण कार्य भारतीय नौसेना पर निर्भर हैं। इस दिन (4 दिसंबर) को नौसेना की वरिष्ठ अधिकारी नौसेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं।




