back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडियन आर्मी के डॉक्टर का होने वाला है कोर्ट मार्शल, मेजर की पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने का लगा है आरोप

मेजर की पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप के चलते इंडियन आर्मी के एक डॉक्टर का कोर्ट मार्शल होने वाला है। डॉक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी हैं और अहमदनगर मिलिट्री अस्पताल में पोस्टेड है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन आर्मी के एक डॉक्टर को जनरल कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर पर मेजर की पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है। ये डॉक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी हैं और इस समय अहमदनगर मिलिट्री अस्पताल में पोस्टेड हैं। सूत्रों के अनुसार उनका कोर्ट मार्शल आखिरी स्टेज में है। 

अहमदनगर में चल रहा ट्रायल

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन आर्मी के इस डॉक्टर के खिलाफ अहमदनगर स्थित मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री सेंटर और स्कूल में ट्रायल चल रहा है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि डॉक्टर ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि वो महिला मरीज के द्वारा चेस्ट पेन की शिकायत पर पेशेवर तरीके से काम कर रहे थे।

डॉक्टर के खिलाफ लगे हैं 2 आरोप

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दो आरोप लगाए गए हैं। जिसमें पहला आरोप यह है कि 10 जून 2022 को उन्होंने मेजर की पत्नी के द्वारा चेस्ट पेन की शिकायत पर अस्पताल में जांच करते समय क्रिमिनल फोर्स का यूज किया। डॉक्टर ने यह बर्ताव जानबूझकर गलत व्यवहार करने के इरादे से किया।

डिफेंस सर्विस रेगुलेशन का पालन नहीं करने का लगा आरोप

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर के खिलाफ दूसरा आरोप यह लगाया गया है कि उन्होंने अच्छे आदेश और मिलिट्री डिसिप्लिन को नुकसान पहुंचाया है। इस आरोप के तहत डॉक्टर ने डिफेंस सर्विस रेगुलेशन के पैरा 51 का पालन नहीं किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने जब महिला मरीज की जांच की तब उस समय वहां कोई नर्स या महिला अटेंडेंट नहीं थी। जबकि नियम यह कहता है कि जब किसी महिला मरीज की जांच की जाती है तो उसके साथ किसी अटेंडेंट का मौजूद होना आवश्यक है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना के अस्थाई कैंप पर आतंकी हमला, 5 जवान हुए घायल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने पिछले 3 दिनों में तीन बार आतंकी हमले किए। रियासी और कठुआ के बाद आतंकवादियों...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵