back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय वायुसेना को जगुआर विमान के लिए 357 करोड़ रुपये में मिलेंगे 2 सिमुलेटर

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 357 करोड़ रुपये की कुल लागत पर पांच साल के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध (सीएएमसी) के साथ हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड से जगुआर विमान के लिए दो फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिमुलेटर (एफबीएफएमएस) की खरीद के एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। ये सिमुलेटर जामनगर और गोरखपुर वायुसेना स्टेशनों में स्थापित किए जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश रक्षा क्षेत्र में उन्नत अत्याधुनिक तकनीकों एवं प्रणालियों को स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और इनका निर्माण करने की अपनी शक्ति में लगातार वृद्धि कर रहा है। एचएएल द्वारा फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिमुलेटर (एफबीएफएमएस) का निर्माण आत्मनिर्भर भारत पहल को और अधिक बढ़ावा देगा तथा देश में रक्षा उत्पादन एवं रक्षा उद्योग के स्वदेशीकरण में भी इससे बढ़ोत्तरी होगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, संबद्ध उपकरणों के साथ पहले एफबीएफएमएस को जामनगर वायु सेना स्टेशन में अनुबंध से 27 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा और दूसरा एफबीएफएमएस गोरखपुर वायुसेना स्टेशन में अनुबंध से 36 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। इन सिमुलेटरों की खरीद के साथ, भारतीय वायुसेना उन्नत लंबी दूरी के हथियारों के अनुकरण सहित पूरे संचालन आवरण में विभिन्न आकस्मिकताओं को पायलटों के लिए प्रदर्शित करके उड़ान प्रशिक्षण की गुणवत्ता को उच्च मानकों तक बढ़ाएगी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Jet F-35 Crash: अमेरिका का सबसे ताकतवर ओर एडवांस्ड जेट F-35 फाइटर क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टैरिफ वॉर को लेकर छिड़ी जंग के बीच राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और अमेरिका वायुसेना को एक बड़ा झटका लगा...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵