back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत का वैक्सीनेशन अभियान दिसंबर के पहले पूरा होगा : जावडेकर

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान दिसंबर के पहले ही पूरा होगा। अगस्त से वैक्सीनेशन में बहुत बढ़ोत्तरी होगी। दिसंबर तक 108 करोड़ लोगों को 216 करोड़ टीके की व्यवस्था होगी। प्रकाश जावडेकर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने टूलकिट की स्क्रिप्ट के अनुसार प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, राहुल गांधी जी दिसम्बर तक भारत में 216 करोड़ नए टीके आएंगे। जो कि 108 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को लगेंगे। भय फैलाने का कार्य ना करें। भारत सबसे तेज और सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला आज दूसरा देश है। 20 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं। प्रकाश जावडेकर ने कहा, प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ मिलकर कोविड का सामना कर रहे हैं ऐसे समय में राहुल गांधी सरकार द्वारा किये गए प्रयासों के लिए, नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं, ये देश और देश की जनता का अपमान है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हम नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है। राहुल जी आपकी प्रेस कांफ्रेंस टूलकिट के स्क्रिप्ट के अनुसार हुई है। लोग यह सब समझते हैं। प्रकाश जावडेकर ने आगे कहा, राहुल जी अगर आपको वैक्सीन का महžव आज समझ आ रहा है तो जब कोवैक्सीन आयी थी तब उसपर आपने प्रश्नचिन्ह क्यों लगाया था? लोगों के मन में भ्रम ना उत्पन्न करें। प्रधानमंत्री जी ने खुद कोवैक्सीन ली तब भी आपकी नौटंकी बंद नहीं हुई। वैक्सीनेशन में कांग्रेस शासित राज्यों में गड़बड़ी हो रही है। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Chrismas Day History: कैसे हुई 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाने की शुरूआत? जानिए उत्सव का महत्त्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विश्वभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस की तैयारी चरम पर है।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...