back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका में चीनी सहयोग से जारी बंदरगाह परियोजना पर भारत की नजर

नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि श्रीलंका में चीन की आर्थिक सहायता से चलाई जा रही कोलंबो पोर्ट सिटी परियोजना को लेकर भारत सुरक्षा दृष्टिकोण से नजर बनाए हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कोलंबो पोर्ट सिटी के संबंध में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वहां के घटनाक्रम पर हम सुरक्षा नजरिए से निगरानी रखे हुए हैं। हमें इस बात की भी जानकारी है कि कोलंबो पोर्ट सिटी परियोजना को लेकर श्रीलंका में भी चिंता व्यक्त की जा रही है। भारत को आशा है कि श्रीलंका सरकार अच्छे द्विपक्षीय सहयोग संबंधों को ध्यान में रखेगी। भारत को आशा है कि पड़ोसी देश समुद्री क्षेत्र सहित पूरे इलाके में साझा सुरक्षा पहलू को भी ध्यान में रखेगी। प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका में भारत भी अनेक विकास परियोजनायें संचालित कर रहा है। इन परियोजनाओं पर अमल करने को लेकर दोनों देशों में निरंतर संपर्क कायम है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵