back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में अब 200 मोबाइल मैन्युफैक्च रिंग यूनिट्स हैं- पीएम मोदी

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। घरेलू विनिर्माण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में मोबाइल मैन्युफैक्च रिंग यूनिट्स की संख्या 2 से बढ़कर 200 से भी ज्यादा हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले आठ सालों में टेलिकॉम सेक्टर में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा, गरीब परिवारों के पास मोबाइल उपलब्ध हो, इसके लिए मोबाइल फोन के निर्माण पर जोर दिया गया। नतीजा यह रहा कि मोबाइल मैन्युफैक्च रिंग यूनिट्स 2 से बढ़कर 200 से ज्यादा हो गईं। प्रधानमंत्री ने कहा, 2जी काल की निराशा, हताशा, भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता से बाहर निकलकर देश ने 3जी से 4जी, अब 5जी और 6जी की ओर कदम बढ़ाए हैं। डेलॉयट की लेटेस्ट स्टडी के अनुसार, भारत में 2026 तक 1 बिलियन मोबाइल सब्सक्राइबर्स होंगे, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्टफोन की बिक्री को बढ़ावा देंगे। भारत में 2021 में 1.2 बिलियन मोबाइल सब्सक्राइबर्स थे, जिनमें से लगभग 750 मिलियन स्मार्टफोन यूजर्स हैं। घरेलू विनिर्माण के कारण, देश अगले पांच सालों में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बनने जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, इंटरनेट के कारण स्मार्टफोन की मांग बढ़ने की उम्मीद है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵