नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत ने परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान को पीछे कर दिया है। दुनिया भर में परमाणु हथियारों की संख्या और उसकी स्थिति पर नजर रखने वाली स्वीडन की संस्था SIPRI ने अपने हालिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि भारत के पास अब न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई है, जबकि पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने नए लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता रखने वाले हथियार बनाए हैं। ये हथियार चीन के कई हिस्सों तक हमला करने में सक्षम हैं।
रूस के पास है सबसे ज्यादा परमाणु हथियार
SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है। उसके बाद अमेरिका का नंबर है। रिपोर्ट के अनुसार रूस और अमेरिका के पास 5-5 हजार से ज्यादा न्यूक्लियर वॉरहेड है। यानी अमेरिका और रूस के पास दुनिया का 90 फीसदी परमाणु हथियार मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जहां भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे। वहीं अभी भारत के पास 172 परमाणु हथियार हो गए हैं।
इन देशों के पास हैं परमाणु हथियार
रूस- 5580
अमेरिका- 5044
चीन- 500
फ्रांस- 290
ब्रिटेन- 225
भारत- 172
पाकिस्तान-170
इजरायल- 890
उत्तर कोरिया- 50
पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियारों में कर रहा इजाफा
वहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान ने 2023 में नया न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम बनाया। जहां पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं भारत ने लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हथियारों पर जोर दिया है।
SIPRI का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग के बाद से कोई भी देश परमाणु हथियारों की जानकारी नहीं दे रहा है। इस जंग के चलते परमाणु हथियारों की जानकारी देने के मामले में पारदर्शिता घटी है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




