back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से भारत निकला आगे, परमाणु हथियारों की संख्या हुई 172

भारत के पास अब पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। स्वीडन की एक संस्था ने एक रिपोर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत ने परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान को पीछे कर दिया है। दुनिया भर में परमाणु हथियारों की संख्या और उसकी स्थिति पर नजर रखने वाली स्वीडन की संस्था SIPRI ने अपने हालिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि भारत के पास अब न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई है, जबकि पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने नए लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता रखने वाले हथियार बनाए हैं। ये हथियार चीन के कई हिस्सों तक हमला करने में सक्षम हैं।

रूस के पास है सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है। उसके बाद अमेरिका का नंबर है। रिपोर्ट के अनुसार रूस और अमेरिका के पास 5-5 हजार से ज्यादा न्यूक्लियर वॉरहेड है। यानी अमेरिका और रूस के पास दुनिया का 90 फीसदी परमाणु हथियार मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जहां भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे। वहीं अभी भारत के पास 172 परमाणु हथियार हो गए हैं। 

इन देशों के पास हैं परमाणु हथियार

रूस- 5580

अमेरिका- 5044

चीन- 500

फ्रांस- 290

ब्रिटेन- 225

भारत- 172

पाकिस्तान-170

इजरायल- 890

उत्तर कोरिया- 50 

पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियारों में कर रहा इजाफा

वहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान ने 2023 में नया न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम बनाया। जहां पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं भारत ने लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हथियारों पर जोर दिया है।

SIPRI का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग के बाद से कोई भी देश परमाणु हथियारों की जानकारी नहीं दे रहा है। इस जंग के चलते परमाणु हथियारों की जानकारी देने के मामले में पारदर्शिता घटी है। 

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵