back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Independence Day 2025: लाल किले से PM मोदी का संदेश:’आतंकी ठिकाने किए खंडहर,पाकिस्तान की नींद उड़ गई’

देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में एकता, नारी शक्ति के योगदान, धारा 370 हटाने की उपलब्धि, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर विस्तार से बात की।

‘भारत की एकता हमारी ताकत’

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का पल है। देश का हर नागरिक तिरंगे के साथ अपनी मातृभूमि को नमन कर रहा है। उन्होंने कहा, “रेगिस्तान हो, हिमालय की चोटियां हों, समुद्र तट हो या भीड़भाड़ वाले इलाके हर जगह से तिरंगे का संदेश यही है कि ये भूमि हमारी जान से भी प्यारी है।

नारी शक्ति और धारा 370 का जिक्र

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को याद करते हुए कहा कि आज हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने एक देश-एक संविधान के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाना उनके सपनों को साकार करने जैसा है।

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर

पीएम मोदी ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने निर्दोष लोगों की हत्या धर्म पूछकर की। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 22 अप्रैल से सेना को खुली छूट दी गई, और “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय सेना ने सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ गई है।

न्यूक्लियर धमकी पर सख्त संदेश

हाल में पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा दिए गए परमाणु हमले के बयान पर पीएम मोदी ने कहा, “भारत अब परमाणु धमकियों को सहने वाला नहीं है। अगर कोशिश जारी रही तो सेना अपने समय और शर्तों पर जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि “खून और पानी अब साथ नहीं बहेंगे” और सिंधु जल संधि को अन्यायपूर्ण करार दिया।

आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया की ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी ने भारत को निर्धन बना दिया था, लेकिन आज हमारे किसान और सैनिक आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का बड़ा योगदान रहा। अगर हम आत्मनिर्भर नहीं होते, तो दूसरे देशों से सप्लाई का इंतजार करना पड़ता। लेकिन आज हमारी ताकत हमारे अपने हथियार हैं,” पीएम मोदी ने कहा। पीएम मोदी ने लाल किले से घोषणा की कि अब ‘मेड इन इंडिया’ लड़ाकू विमानों के लिए स्वदेशी जेट इंजन बनाए जाएंगे, जिससे रक्षा क्षेत्र में भारत और आत्मनिर्भर बनेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵