नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बीजेपी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा जारी इस सूची में कुल 90 से अधिक ब्लॉकों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए है। जिसका नामांकन 11 अगस्त को दाखिल किए जाएंगे।
पार्टी ने जानकारी दी कि, इन ब्लॉकों के लिए नामांकन 11 अगस्त को दाखिल किए जाएंगे, इसके बाद 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीजेपी जल्द ही दूसरी सूची भी जारी कर सकती है। बता दें, उत्तराखंड राज्य में हाल ही में संपन्न हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक बार फिर से कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां उत्तराखंड की 358 जिला पंचायत सीटों में से 200 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वही बात की जाए कांग्रेस की तो 83 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
पहली सूची में शामिल प्रमुख जिले और प्रत्याशी
इसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न ब्लॉकों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
कुछ प्रमुख नाम
उत्तरकाशी
नौगांव से शीतल गौड़, पुरोला से निशिता, डुंडा से राजदीप परमार, भटवाड़ी से ममता पंवार
चमोली
नारायणबगड़ से यशपाल सिंह, थराली से भानु प्रकाश, गैरसैंण से दुर्गा रावत,दशोली से विनीता देवी,पोखरी से मीना रावत,कर्णप्रयाग से दीपिका मैखुरी।
रुद्रप्रयाग
ऊखीमठ से गजेन्द्र चौधरी, अगस्त्यमुनि से भुवनेश्वरी देवी,जखोली से सरिता पंवार।
टिहरी
प्रतापनगर से मनीषा पंवार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चम्बा से सुमन सजवाण,भिलंगना से सरिता पंवार,कीर्तिनगर से अंचला खंडेलवाल,नरेन्द्रनगर से दीक्षा राणा,थौलधार से सुरेन्द्र भंडारी, जौनपुर से सीता रावत।
देहरादून
रायपुर से सरोजनी जवाड़ी,, डोईवाला से मन्जू नेगी, विकासनगर से नारायण ठाकुर
पौड़ी
पौड़ी से विनोद भंडारी,कोट से गणेश कुमार कोली,कल्जीखाल से गीता देवी,खिर्सू से अनिल भंडारी,थलीसेन से मंजू देवी, पाबौ से लता देवी।
पिथौरागढ़
कनालीछीना से महिमन कन्याल, पिथौरागढ़ (विष्णु) से कविता वर्मा।
बागेश्वर
कपकोट से भावना शाहि, चौखुटिया से चेतना नेगी।
अल्मोड़ा
ताकुला से मीनाक्षी आर्या, हवालबाग से हिमांशी कुंदू।
चंपावत
पाटी से प्रकाश सिंह, चंपावत से अंचला बोरा।
नैनीताल
भीमताल से हरीश बिष्ट, कोटाबाग से मनीषा जन्तवाल
ऊधमसिंह नगर
बाजपुर से विकास शर्मा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, गदरपुर से ज्योति ग्रोवर
इसमें बीजेपी ने दावा किया है कि, इस सूची में युवा और अनुभवी दोनों तरह के चेहरों को जगह दी गई है, साथ ही महिलाओं और आरक्षित वर्ग के प्रतिनिधित्व को भी संतुलित किया गया है। यह चुनाव प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि ब्लॉक प्रमुख पंचायत व्यवस्था में विकास योजनाओं के मॉडल और राजनीतिक समीकरणों में अहम भूमिका निभाते हैं।
नामांकन 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा, नामांकन पत्रों की जांच अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक। फिर नामांकन वापसी 12 अगस्त को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक जबकि मतदान 14 अगस्त को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल बाद शुरू हो जाएगी।अधिसूचना जारी होने के बाद, जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के रणनीतिकार चौकन्ने हो गए हैं। जिसके पाले में जितने सदस्य हैं, उनका साथ बने रहने व विपक्षी के पाले से सदस्यों को खींचने की रणनीति बनाई जा रही है।
अब जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वंदना के अनुसार, ब्लाक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी-सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की जा चुकी है।





