back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक 15,940 लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिये किया मतदान

देहरादून,13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक 15,940 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के वोटर मतदाता मतदान कर चुके हैं। ये वे मतदाता हैं, जिन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करने का विकल्प लिया था। इसके साथ ही मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का मतदान केंद्र तक पहुंचना शुरू हो गया है। इस कड़ी में 1442 पोलिंग पार्टियां प्रदेश के विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुई। उत्तराखंड राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार प्रदेश में इस बार 17068 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर पर ही वोट देने के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें मतदान प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू कर दी गई थी। इसके लिए 2241 पोलिंग पार्टियों ने बर्फबारी व बरसात जैसी विपरीत परिस्थितियों के बीच 10 से 15 किमी की पैदल दूरी तय कर मतदान संपन्न कराया है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराया गया। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 35 पोलिंग पार्टियों को मतदान की तिथि से तीन दिन पूर्व, यानी शुक्रवार 11 फरवरी को मतदान केंद्रों की ओर रवाना कर दिया था। इनमें धारचूला विधानसभा के लिए 18 और उत्तरकाशी के लिए गई 17 पोलिंग पार्टियां शामिल रहीं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ रवाना किया गया है। प्रत्येक जिले में मशीनरी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। –आईएएनएस स्मिता/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵