back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विवाहिता को सरेआम प्रताड़ित करने के मामले में महिला आयोग ने डीजीपी को दिया कार्रवाई का निर्देश

मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार कोलकाता, 15 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर में विवाहेत्तर संबंधों को लेकर हुई पंचायत के दौरान एक महिला को सरेआम प्रताड़ित करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए डीजीपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस संंबंध में सोमवार को आयोग की तरफ से राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा गया है जिसमें दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को गांव की सालिसी सभा (पंचायत की बैठक) में विवाहेतर संबंध रखने के आरोप में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया था और फिर उसका सिर मुंडा कर गांव में चारों ओर घुमाया गया। बाद में उसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है। दूसरी ओर, अलीपुरद्वार के पश्चिमी चांगमारी इलाके में शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कुमारग्राम पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ भोलानाथ पांडेय ने मंगलवार को बताया कि गत गुरुवार की शाम पश्चिम चांगमारी गांव के ग्रामीणों ने न्याय के नाम पर क्षेत्र की एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा था। कुमारग्राम पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर रविवार रात तीन आरोपियों भाबेश कुजूर, बिपोन टोप्पो और सुजीत लाकड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी- 450, 363, 326, 307, 354 (ए), 354 (बी), 509 और 34 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बाकी नौ आरोपितों को सोमवार रात तक गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमारग्राम पुलिस ने आज दोपहर करीब नौ आरोपितों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत के समक्ष पेश किए जाने पर न्यायाधीश ने पुलिस जांच के लिए नौ आरोपितों को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...