नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर शायर मुन्नवर राणा के बेटे तबरेज राणा भी अब औरंगजेब विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब की सादगी को लेकर बात की है। उनका यह बयान तब सामने आया है जब महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब पर दिए एक बयान के बाद से सियासत गरम है।
तबरेज राणा ने क्या लिखा
तबरेज राणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि औरंगजेब बहुत सादगी से जीवन जीता था। तबरेज ने अपने पिता की शायरी को शेयर करते हुए कहा कि औरंगजेब इतना खराब नहीं था, जितना दिखाया गया है। इसके साथ ही तबरेज़ ने ANI से कहा, ‘औरंगजेब ने 48 साल तक शासन किया। अगर उसने 48 साल तक हिंदुओं की हत्या की होती तो क्या कोई हिंदू बच पाता? अगर उसने मंदिरों को तोड़ा होता तो क्या मंदिर बचे होते? बुलडोज़र बीते 10 सालों में सरकार ने चलवाए। लेकिन उसके पास 48 साल थे। उस दौर में न हम थे और न सोशल मीडिया था। मेरे पिता ने क्या किया जो उन्हें गलत कहा गया? वो गोड़से के दौर में गांधीगिरी कर रहे थे। ऐसे विवाद तब पैदा किए जाते हैं जब आपके पास दिखाने के लिए कुछ नया, कुछ अच्छा नहीं होता।”
[EMBED]
#WATCH | Lucknow, UP: Tabrez Rana, son of late acclaimed poet Munawwar Rana, says, "Aurangzeb ruled for 48 years. Had he massacred Hindus in those 48 years, he would have killed so many. Would Hindus have survived then? Had he destroyed temples? Would the temples have remained… pic.twitter.com/6Uf7YhvEgf
— ANI (@ANI) March 6, 2025
अबू आजमी ने दिया था ये बयान
बता दें कि महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए बयान दिया था कि मैं 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता। इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है।
अखिलेश ने किया अबू आजमी का बचाव
वहीं अखिलेश यादव ने खुलकर अबू आजमी का बचाव किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल हैं। कुछ लोग यह सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर लगाम लग सकती है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।
अबू आजमी ने मांगी माफी
फिलहाल अबू आजमी अपने बयान से पीछे हट गए हैं और उन्होंने माफी भी मांग ली है। लेकिन उनपर सियासी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आजमी पर तीखा हमला बोला था।




