back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में भाजपा नेताओं ने की शिवालयों में पूजा

भोपाल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में देश की उन्नति के लिए की गई विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मध्य प्रदेश में भाजपा के नेताओं ने शिवालयों में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन के बाबा महाकाल के दरबार में पूजा की। राज्य की उन्नति के लिए सवा सौ से ज्यादा स्थानों पर स्थित शिवालयों में पहुंचकर भाजपा नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान विशेष अभिषेक भी किया गया। इस दौरान तमाम भाजपा नेताओं ने केदारनाथ में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए पूजन का वर्चुअली प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना (जो बड़ा रुद्रसागर में तैयार की जा रही है) का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर विभिन्न निर्माण कार्यो को देखा और उनके बारे में कलेक्टर आशीष सिंह से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने विकास योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। आधार स्तंभ, भित्तिचित्रों एवं म्यूरल वाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमल तालाब को देखा और सप्तऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियां, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपये की है, जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे कर लिए जाएं, इस आशय के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएं, परंपराएं, मान्यताएं आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा कि तीर्थयात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक जाने वाले पाथवे पर 108 खंबे बनाए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक खंबे पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵