back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडी में लगे ‘Kangana go back’ के नारे, यूथ कांग्रेस ने BJP सांसद को काले झंडे दिखाए

मंडी के सुंदरनगर में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाज कर काले झंडे दिखाएं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मंडी के सुंदरनगर में सांसद कंगना रनौत के दौरे के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर हंगामा खड़ा कर दिया।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड के पास एकत्रित होकर हाथों में काले झंडे लहराए। कांग्रेस यूथ कार्यक्रर्ताओं ने ‘कंगना गो बैक’, ‘कंगना रनौत भाग गई’ जैसे नारे लगाकर तेज विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल ठाकुर की अगुवाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ता कंगना रनौत का इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों ने कंगना के काफिले का मार्ग बदल दिया और उन्हें पुराना बस स्टैंड से पहले ही वैकल्पिक रास्ते से भेजा गया।

‘कंगना भाग गई’- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

कंगना रनौत के काफिले का मार्ग बदलने के बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क गए और जोर-जोर से ‘कंगना भाग गई’ के नारे लगाने लगे। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुँच गए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क के दोनों और तनाव बढ़ गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण में किया।

बता दें कि, यह पहला मौका नहीं था जब कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इससे पहले कुल्लू दौरे के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाकर उनका विरोध किया था।

कंगना रनौत पर क्‍या बोले यूथ कांग्रेस चीफ

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने चुनाव जीतने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी और विकास कार्यों में कोई ठोस पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि कंगना के विवादित बयान प्रदेश और देश के माहौल को बिगाड़ रहे हैं।

”GST पर हमारा सुझाव पहले से ही था”

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अब बचत उत्सव मना रही है, लेकिन पहले जीएसटी के नाम पर दुकानदारों को लूटने का सिलसिला चला। निखिल ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस और राहुल गांधी ने पहले ही जीएसटी दरों को गलत ठहराया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सुझावों को समय रहते नहीं माना।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...