back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल पर ईडी की कार्रवाई को लेकर पक्ष-विपक्ष में छिड़ी सियासी जंग

रांची, 12 मई (आईएएनएस)। झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज है। राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद के सत्ताधारी गठबंधन और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता एक-दूसरे को आरोपों के कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का कहना है कि पूजा सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार के जिन मामलों में ईडी की कार्रवाई हुई है, वह पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने ही पूजा सिंघल को भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में क्लीन चिट दी थी। हमारी सरकार जांच करायेगी कि उन्हें क्लीन चिट कैसे मिला और इसके पीछे कौन लोग थे। जितने भी लोग इस प्रकरण में संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन के आरोप का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में घोटाला हुआ और उस समय पूजा सिंघल को बचाया गया तो सरकार जांच क्यों नहीं कराती है? रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार में अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी, जो पूजा सिंघल पर लगे आरोपों की जांच कर रही थी। तब तक उन्हें पूजा सिंघल के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला होगा, इसलिए क्लीन चिट दी गयी होगी। इसमें मंत्री और मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं थी। अगर इस मामले को लेकर सरकार बहुत चिंतित है, तो 24 घंटे के अंदर सीबीआई को मामला सौंप दे। इधर सांसद और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पांच दिनों से चल रही है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पूजा सिंघल ने राज्य में खान एवं उद्योग विभाग में सचिव के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया और उन्हें सरकार का समर्थन मिलता रहा। यह बेहद शर्मनाक है। इस प्रकरण में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे सबसे ज्यादा मुखर हैं। उन्होंने पिछले पांच दिनों में पूजा सिंघल प्रकरण को लेकर एक दर्जन से ज्यादा ट्वीट किये हैं। उन्होंने सीधे-सीधे हेमंत सोरेन पर हमला बोला और कहा कि अपने कर्मों की वजह से राज्य की सत्ता से उनकी विदाई तय है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जैसे ही पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई शुरू हुई, भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी गायब हो गये। हालांकि इस प्रेस कांफ्रेंस के अगले ही दिन बाबूलाल मरांडी ने सामने आकर कहा कि वो कहीं गये नहीं हैं, लेकिन झामुमो की बेचैनी की वजह क्या है, यह जनता बखूबी समझती है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵