back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP शासित हरियाणा में नही होगा आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज, जानिए क्या है पूरा मामला

हरियाणा में 3 फरवरी से 600 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं हो पाएगा। IMA ने चिट्टी लिखकर जानकारी दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को लागू न करने के लिए अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो रही है। जबकि दिल्ली के पड़ोसी राज्या हरियाणा में ही 600 अस्पतालों ने आयुष्मना कार्ड पर इलाज करने से साफ इनकार कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के 600 प्राइवेट हॉस्पिटल्स आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज बंद कर देंगे।

600 प्राइवेट अस्पतालों का फ्री इलाज से इनकार

हरियाणा मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि सरकार के पास 450 करोड़ रूपये का बकाया है जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा। अभी तक इसका केवल 10-15 प्रतिशत ही भुगतान किय गया है। एसोसिएशन ने ये भी कहा कि हमने इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात भी की है जिसपर अबतक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। इस मामले में एसोसिएशन ने कहा कि 3 फरवरी से 600 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे। इन 600 अस्पतालों में से 60 अस्पताल गुरुग्राम के हैं। 

सीएम ने कहा- सिर्फ 200 करोड़ रूपये बाकी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मामले को अहम मानते हुए कहा कि मैं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर चुका हूं। हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी को 786 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया है। इस भुगतान के बाद केवल 200 करोड़ रूपये बकाया हैं जिसका पेमेंट भी सरकार जल्द से जल्द कर देगी। 

बता दें कि हरियाणा में 1300 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं जिसमें हरियाणा के 1.2 करोड़ आयुष्मान कार्ड धारक अपना इलाज कर सकते हैं। अगर 600 केंद्र बंद कर दिए जाएंगे तो यह हरियाणा की स्वास्थय व्यवस्था को तगड़ा झटका दे सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵