नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली एनसीआर में अभी इस तरह की बारिश नहीं हुई है कि जो गर्मी से राहत दिला सके। मौसम विभाग के अनुसार आज 2 जुलाई 2024 से दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के कारण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया पूरे हफ्ते के मौसम का हाल।
आज से दिल्ली एनसीआर को उमस और गर्मी से राहत मिल जायेगी
मौसम विभाग के अनुसार आज से दिल्ली एनसीआर को उमस और गर्मी से राहत मिल जायेगी। दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसकी वजह से मौसम काफी सुहावना हो जायेगा। दिल्ली एनसीआर के लोगों को ऐसे मौसम का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि मॉनसून आने के बावजूद भी दिल्ली एनसीआर में काफी गर्मी हो रही है, लोगों का उमस से बुरा हाल है। लेकिन अब मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज से तेज बारिश शुरू होने के कारण गर्मी से राहत मिल जाएगी।
दिल्ली एनसीआर में अगले 2 दिनों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते यानि कि सात दिनों तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इसके चलते दिल्ली एनसीआर में अगले 2 दिनों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई 2024 को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार बारिश नहीं हो पाई थी।
पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
जिस तरह से मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद बादल बरसे नहीं बल्कि आसमान में छाए रहे। इस तरह से इस बार भी बादल चकमा दे सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 2 जुलाई और 3 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 जुलाई से 6 जुलाई तक मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई के बाद भी तेज हवाओं के साथ बारिश के होते रहने की पूरी संभावना है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक रहती है तो आज 2 जुलाई 2024 से तापमान में काफी गिरावट आ जाएगी। जिससे दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जिससे दिल्ली एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




