back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेल्फी लेने के दौरान नदी में डूबी आईआईटी की छात्रा

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी-के) की एक स्नातक छात्रा की सेल्फी लेने के दौरान कानपुर के गंगा बैराज में गंगा नदी में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतका सेजल जैन आईआईटी-कानपुर में अर्थ साइंस विभाग में बीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आईआईटी-के के प्रवक्ता गिरीश पंत ने एक बयान में कहा, शुरूआती जांच के दौरान यह हमारे संज्ञान में लाया गया कि सेजल जैन सात अन्य छात्रों के साथ गंगा बैराज में गई थी। सेजल जैन पुल की सुरक्षा रेलिंग को पार कर बैराज गेट के रैंप पर पहुंच गई थी। सेल्फी लेते समय सेजल गलती से फिसल गई और गंगा में गिर गई। उन्होंने कहा कि नवाबगंज थाने से संपर्क किया गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की तलाशी टीम सैजल की तलाशी के लिए नदी में गई, जहां उसे अचेत अवस्था में पाया गया। सेजल को हैलेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...