back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेंगू से बचना है तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय, मच्छरों को घर के पास भी नहीं फटकने देंगे

डेंगू के मच्छर आपको घर के अंदर हों या बाहर, कहीं भी शिकार बना सकते हैं। कुछ सावधानियों और आसान उपायों को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को इस बीमारी से सुरक्षित रख सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हर साल डेंगू की चपेट में हजारों लोग आ जाते हैं, जिनमें से कई की मौत भी हो जाती है। इसी कारण भारत में हर वर्ष 16 मई को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके। यह बीमारी एडीस इजिप्टी मादा मच्छर के काटने से होती है और इसका सबसे प्रभावी बचाव उपाय मच्छर को दूर रखना ही है। 

CDC के अनुसार, डेंगू फैलाने वाले मच्छर सबसे ज्यादा सुबह सूरज निकलने के दो घंटे बाद और शाम को सूर्यास्त से पहले सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा ये मच्छर रात में भी, विशेषकर रोशनी वाली जगहों पर पाए जा सकते हैं। दिन में अधिकतर घर खुले रहते हैं, जिससे मच्छरों को अंदर आने और शिकार बनाने का मौका मिल जाता है। ऐसे में इनकी घर में एंट्री रोकना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा सुझाए गए कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय साझा कर रहे हैं।

डेंगू के मच्छरों से इन 5 आसान उपायों से करें बचाव

1. घर के पास पानी का जमाव न होने दें

डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में अंडे देते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि हफ्ते में कम से कम एक बार घर और आसपास की उन सभी जगहों की सफाई करें, जहां पानी जमा हो सकता है।

2. खिड़कियों में लगाएं बारीक जाली

वेंटिलेशन के लिए खिड़कियाँ ज़रूरी होती हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह खुला रखने से मच्छर और कीड़े-मकोड़े घर में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में खिड़कियों पर बारीक छेद वाली जाली लगवाएं, जिससे हवा भी आती रहे और मच्छर भी न घुसें।

3. कीटनाशकों का करें सही इस्तेमाल

घर से मच्छरों को पूरी तरह हटाने के लिए कीटनाशक स्प्रे का प्रयोग करें। लेकिन ध्यान रखें — इसे इस्तेमाल करने से पहले उस पर लिखी सभी सावधानियों को जरूर पढ़ें और उनका पालन करें।

4. नेचुरल उपाय भी होते हैं कारगर

अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं, तो मच्छर भगाने के लिए लहसुन के पानी का स्प्रे, सिरके (विनेगर) का छिड़काव, कॉफी, लौंग और नींबू का इस्तेमाल या नीम की पत्तियों का धुआं करें। ये उपाय भी मच्छरों को दूर रखने में मददगार हैं।

5. पर्मेथ्रिन-ट्रिटेड कपड़ों का करें इस्तेमाल

डेंगू से बचाव के लिए पर्मेथ्रिन-ट्रीटेड कपड़े पहनना भी एक असरदार तरीका है। रिसर्च से साबित हुआ है कि इस तरह के कपड़े पहनने से मच्छर और अन्य कीट आपको काट नहीं पाते।

Advertisementspot_img

Also Read:

हेल्थ इश्यू ने रोकी चहल की रफ्तार, करियर पर लगा अस्थायी ब्रेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हैं। खराब सेहत के कारण उन्हें अनिवार्य...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...