back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, रिग्जियान सैमिफल आबकारी से हटे

लखनऊ, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। राज्य में अवैध शराब पर रोक न लगा पाने पर आबकारी आयुक्त आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैमिफल को हटाकर उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को आठ आईएएस अफसरों का तबादला किया है। केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस आने पर सैमफिल को अलीगढ़ शराब कांड के बाद हटाए गए पी. गुरुप्रसाद के स्थान पर आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात किया गया था। फिलहाल उनको प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सैंथिल पांडियन को आबकारी आयुक्त के पद पर तैनाती मिली है। पी गुरुप्रसाद को उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम के महानिदेशक के पद पर तैनाती मिली है। 2004 बैच की आईएएस अफसर अनामिका सिंह को सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। अभी तक सचिव बेसिक शिक्षा का काम 2000 बैच के रणवीर प्रसाद देख रहे थे। पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के महानिदेशक के पद से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कार्रवाई के बाद निलंबित 2008 बैच के अफसर सरोज कुमार को तीन दिन पहले ही बहाल किया गया है। अब उनको कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। वह पहले वाराणसी में तैनात थे। प्रतीक्षा सूची में चल रहे 2006 बैच के अफसर शाहिद मंजार अब्बास रिजवी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत चैत्रा वी अपर आयुक्त मेरठ बनाई गईं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵