back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मेरी ग‍िरफ्तारी CM के कहने पर हुई’, बेंगलुरु भगदड़ केस में अरेस्ट RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले का आरोप

आरोपी निखिल सोसले ने बड़ा खुलासा करते हुए कर्नाटक सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। निखिल ने कहा किा मेरी गिरफ्तारी मुख्‍यमंत्री स‍िद्धरमैया ने करवाई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईपीएल 2025 के विनर टीम आरसीबी के विक्‍ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम के बाहर मची भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को शुक्रवार को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है। आरोपी निखिल सोसले ने बड़ा खुलासा करते हुए कर्नाटक सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। निखिल ने कहा किा मेरी गिरफ्तारी मुख्‍यमंत्री स‍िद्धरमैया ने करवाई है। 

3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले मं आरसीबी ने PBKS (पंजाब किंग्स) को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ख‍िताबी ट्रॉफी अपने नाम की। 3 जून को RCB टीम चैम्प‍ियन बनी और 4 जून को टीम की जीत के जश्‍न में बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में व‍िक्ट्री परेड का आयोजन किया जाना था। लेकिन विक्‍ट्री परेड से पहले स्‍टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। और कई घायल हुए. इस मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को शुक्रवार को अरेस्ट किया गया था। 

लेकिन अब निखिल ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध और मनमानी बताया है। निखिल ने कोर्ट से अपील की है कि उनकी गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और यह एक राजनीतिक दबाव का नतीजा है। वहीं, इस पूरे मामले में कर्नाटक क्रिकेट संघ (KSCA) ने भी मामले से पल्‍ला झाड़ लिया। 

CM के निर्देश पर गिरफ्तारी हुई, याचिका में दावा

इस पूरे मामले में न‍िख‍िल सोसाले की याच‍िका में कहा गया कि यह ग‍िरफ्तारी कर्नाटक के सीएम स‍िद्धरमैया ने करवाई है। याच‍िका में निखिल ने कहा- यह साफ है कि याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी का समय और तरीका बताता है कि यह गिरफ्तारी माननीय मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देश के बाद हुए है। जिसमें किसी जांच की प्रोसेस का पालन नहीं किया गया, यह गिरफ्तारी अवैध है और हादसे की ज‍िम्मेदारी जबरन RCB और उसके अधिकारियों पर डालने की कोशिश है1 

KSCA ने किया किनारा और आयोजक जिम्‍मेदार 

वहीं, इस मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने भी इस मामले से किनारा कर लिया है। संघ ने एक बयान में कहा कि विजेता आरसीबी टीम के सम्मान समारोह का फैसला राज्य सरकार ने लिया था और यह कार्यक्रम विधान सौध में आयोजित किया गया था। KSCA के अनुसार, न तो उन्होंने इस समारोह की योजना बनाई, न उसका आयोजन किया, और न ही कोई प्रशासनिक भूमिका निभाई। इसके लिए सरकार, RCB और इवेंट ऑर्गनाइजर्स जिम्‍मेदार है। 

कानून का पालन करेंगे-RCB 

IPL 2025 में पहली बार चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब विवादों में है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में RCB, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। फ्रेंचाइजी सूत्र ने इस पूरे मामले में कहा था- हम इस समय कानूनी मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन सरकार और अदालत की हर प्रक्रिया में पूरा सहयोग देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...