back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहरे की मार झेल रहा है इंडियन रेलवे, ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट हो जाए तो कैसे पाएं रिफंड, ये रहा तरीका

दो दिन से मौसम के अचानक करवट बदलने से ठंड अपने चरम पर है। दिन भर सूरज के भी नहीं हो रहें हैं जिससे इस मौसम में ट्रेनों से यात्रा करने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ठंड में कोहरे ने अपना कहर ढा रखा है, इसी के चलते एक दर्जन से ज्यादा ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुचं रही हैं। ऐसे में सर्द हवाओं के बीच यात्री ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। तो वही कई यात्री ठंड से बचने स्टेशन जंक्शन के बाहर आग का सहारा ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन से मौसम के अचानक करवट बदलने से ठंड अपने चरम पर होने लगी है। दिन भर सूरज के भी नहीं हो रहें दर्शन। जिससे इस मौसम में ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना। वहीं ट्रेनों के कैंसिल देरी से आने के चलते सर्दी से बचने के लिए कोई वेटिंग रूम का सहारा ले रहा है तो कई सर्कुलेटिंग एरिया में अलाव तापते दिखाई दे रहे हैं। यात्रा के दौरान बच्चों और बुजुर्ग लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहीं रद्द, कुछ देरी से पहुंची

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, डाउन महानंदा एक्सप्रेस, पुरी-ग्वालियर स्पेशल पहुंची देरी से, अवध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस, सूबेदारगंज बांद्रा, कानपुर-टूंडला पैसेंजर, कानपुर-अलीगढ़ सुपर फास्ट मेमो ये सभी रही एक से 7 घंटे लेट। 

कैसे और कब मिलेगा रिफंड

ऐसी स्थिति में ट्रेनों के देरी से या कैंसल होने पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग चिंता में आ जाते हैं। और ऐसा इसलिए होता हैं कि उन्होंने एक टिकट के लिए 1,000 से 1,500 रुपये चार्ज किए होते हैं। लेकिन, अब यात्र‍ियों को नहीं होगी चिंता क्योंकि अब भारतीय रेल, ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट के पूरे पैसे रिफंड करने लगा है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि यात्रियों को पैसे वापस नहीं मिल पाते, तो इसके लिए आपके लिए लाए हैं काम की खबर। जानें ट्रेन रद्द होने पर कैसें और कब मिलेगा रिफंड।

रिफंड मिलने में 6-7 दिन का समय लग सकता है

सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी के वेबसाइट या ऐप से रिफंड पाने करना होगा ये शुरुवात, यदि ट्रेन कैंसिल हो गई है, तो रिफंड मिलने में करीब 6 से 7 दिनों का समय लग सकता है। लेकिन अगर आपको फिर भी रिफंड नहीं मिलता है तो आजमाएं ये रास्ता।

ऐसे दर्ज करें शिकायत

सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी को लॉगिन कर पासवर्ड डालें। इसके बाद माय बुकिंग पर जाकर सभी बुक की गई टिकटें दिखेंगी। यहां पर उस टिकट का चयन करें जिसके लिए आप रिफंड चाहते हैं। यहां आपको शो हो जाएगा कि पैसे कब तक मिलेंगे। अगर किसी कारण से आपको रिफंड नही मिलता तो आप टिकट की स्क्रीनशॉट लेकर हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर या IRCTC की वेबसाइट पर फीडबैक फॉर्म पर अपनी शिकायत में स्क्रीनशॉट लगाकर दर्ज कर सकते है और अपना रिफंड की जानकारी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर फॉर्म जमा कर आसानी से रिफंड पा सकते है

 

‘माय ट्रांसक्शन्स’ सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। यहां ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी आपको मिल जाएगी। अगर रिफंड नहीं मिलता है, तो आप (TDR) भी फाइल कर सकते हैं। वेबसाइट या ऐप पर जाकर “TDR” फॉर्म भरें और रिफंड के लिए आवेदन करें। ध्यान रखें कि TDR दाखिल करने की अंतिम तारीख आपकी यात्रा की तारीख से 72 घंटे के भीतर होती है। अगर आप इससे लेट करते हैं, तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है, लेकिन आप क्लेम कर सकते हैं कि आपको पैसे नहीं मिले हैं। और अगर आपने टिकट रेलवे काउंटर से खरीदी है, तो ट्रेन रद्द होने के बाद आपको अपने टिकट को नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जमा कर आसानी से रिफंड पा सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...