back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब कैसी है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत, सीने में दर्द के चलते AIIMS में हैं भर्ती

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार सुबह 2 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार की सुबह बैचेनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। उनका हालचाल जानने के लिए स्वास्थय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे हैं।

सीने में दर्द की वजह से कराया गया भर्ती

रविवार की सुबह 2 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बैचेनी महसूस हुई और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी हुई। इसके बाद तुरंत उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स के कार्डियक विभाग में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. राजीव नारंग के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है।

जेपी नड्डा ने एम्स पहुंचकर जाना हालचाल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जानने के लिए स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा एम्स अस्पताल पहुंचे हैं। वह वहां डॉक्टरों से उनकी हालत की जानकारी ले रहे हैं। उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जिसमें कई विशेषज्ञों की देखरेख में उनको बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जगदीप खनखड़ का सियासी सफर

जगदीप धनखड़ झुंझनू जिले से ताल्लुक रखते हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से ही उनकी स्कूली शिक्षा हुई। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढाई की और 1987 में बार हाई कोर्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष बने थे। अपने 30 साल के राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह राज्यसभा के सभापति भी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे सी.पी. राधाकृष्णन, जगदीप धनखड़ समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में आज उपराष्ट्रपति पद के शपथग्रहण का कार्यक्रम आयोजित...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...