जयपुर हिट एंड रन केस: नशे में धुत ड्राइवर ने पैदल चलने वालों को कुचला, 3 की मौत, 9 घायल

जयपुर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक ड्राइवर ने नशे में गाड़ी चलाते हुए कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन की मौत गई, 9 घायल हैं।

0
1
Jaipur Hit And Run Case
Jaipur Hit And Run Case

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान के जयपुर जिले के नाहरगढ़ इलाके में एक दुखद घटना सामने आयी है। जिसमें एक SUV ने कई पैदल चलने वालों और वाहनों को टक्कर मार दी। सोमवार शाम को हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर ने शराब के नशे में 7 किलोमीटर तक अपनी हुंडई क्रेटा एसयूवी दौड़ाई। इस दौरान आरोपी ने नाहरगढ़ रोड पर कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रौंद दिया। हालांकि एक गली में आकर लोगों ने आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्‍य 9 लोग घायल हैं। आरोपी का नाम उस्मान है, जो जयपुर के वीकेआई इलाके में लोहे के बेड बनाने की फैक्ट्री चलाता है।  

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 


इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार वाहन को पैदल चलने वालों और मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारते देखा जा सकता है। एसयूवी को कम से कम 5-6 अन्य वाहनों को टक्कर मारते देखा जा सकता है। कई लोग बाइक से उछल गए, जबकि अन्य सड़क से उछलकर फुटपाथ पर आ गिरे। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को नाहरगढ़ थाने के बाहर धरना दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। 

मामले पर पुलिस का कहना


SMS थाने के सब-इंस्पेक्टर कन्हैयालाल ने बताया, “नाहरगढ़ इलाके से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल लाया गया है। 3 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।”

पीड़ित ने बताई आपबीती


प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदेह है कि चालक ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। नेटिज़ेंस ने सड़क सुरक्षा को गंभीर मुद्दा बताते हुए प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग की है। घायलों में से एक विजय नारायण ने मीडिया से बात की और कहा कि वह मंदिर से लौट रहे थे, तभी बेकाबू कार ने उन्हें कुचल दिया। उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here