नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल में वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार ने अब शहरी इलाकों में टॉयलेट सीट टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। इसके अनुसार लोगों को उनको अब उनके घरो में मौजूद टॉयलेट सीट की संख्या के आधार पर टैक्स चुकाना पड़ेगा। आपके घर में मौजूद एक सीट के लिए 25 रुपये टैक्स देना होगा। पहले सरकार ने यही ऑडर जारी किया लेकिन बाद में इसका खंडन कर दिया।
हर महीने 25 रुपये देना होगा शुल्क
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिफिकेशन के मुताबिक जो लोग अपने सोर्स से पानी का उपयोग करते हैं, केवल सरकारी विभाग से सीवरेज कनेक्शन का उपयोग करते हैं, उन्हें हर महीने प्रति टॉयलेट सीट 25 रुपये का शुल्क देना होगा। विभाग ने इसे लेकर सभी मंडल अधिकारियों को आदेश जारी किए। इससे पहले कभी भी हिमाचल में पानी के बिल जारी नहीं किए जाते थे।
CM ने खबरों का खंडन किया
हालांकि, बाद में हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार ने इन इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें आधारहीन बताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिपोटर्स से बात करते हुए बताया कि “यह सच्चाई से बहुत दूर है। हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं इसलिए वे (BJP) हिंदू-मुस्लिम और सीवरेज की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने क्या कहा?
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि ‘ जहां भी कांग्रेस आई, वहां महंगाई लाई, बर्बादी लाई, अब हिमाचल प्रदेश में अपने वादों से राज्य को दिवालिया बनाने के बाद हम देख रहे हैं कि कैसे लोगों पर लागातर टैक्स लगाया जा रहा है। यहां तक की कांग्रेस पार्टी ने टॉयलेट को भी नहीं बख्शा।कांग्रेस पार्टी बहुत सारे वादे करती है लेकिन वे कभी उन्हें पूरा नहीं करते। वे बस राज्यों को दिवालिया बनाते हैं और इस तरह के टैक्स लगाते हैं।’





