नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज, 17 मई 2025 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और DigiLocker ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।
83.16% छात्र हुए पास, महक ने किया टॉप
इस साल 83.16% छात्र पास हुए हैं। ऊना जिले की महक ने 486 अंक (97.2%) हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। महक ने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। आर्ट्स स्ट्रीम: कांगड़ा की अंकिता ने 483 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम: कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंकों के साथ टॉप किया।
मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड?
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका
HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
“Result” या “Examination Results” टैब पर क्लिक करें।
“HPBOSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें. हिमाचल प्रदेश रिजल्ट वेबसाइट के होमपेज पर “Result” या “Examination Results” टैब पर क्लिक करें, अब “HPBOSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें आपको नए पेज पर डायरेक्ट कर दिया जाएगा. वहां परीक्षा का रोल नंबर और जो भी डिटेल मांगी जाए, उसे एंटर करके “Submit” या “Search” पर क्लिक कर दें।
PDF डाउनलोड करें और या प्रिंट निकाल लें
DigiLocker से भी उपलब्ध रिजल्ट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है। डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर लॉगइन करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
ऑनलाइन जो मार्कशीट मिलेगी वह प्रोविजनल (अस्थायी) होगी। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों से प्राप्त की जा सकती है। कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ओरिजिनल मार्कशीट जरूरी होगी। पूरे राज्य में 2300 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। परीक्षा 4 मार्च 2025 से शुरू हुई थी (पांगी और लाहौल क्षेत्र को छोड़कर)।




