back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal Pradesh: हिमाचल में सड़कों के बंद होने से मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे सेब, 5 हजार करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में आपदा के चलते सड़कें बंद होने से सबसे ज्यादा असर सेब व्यापार पर पड़ा है। यहां 5 हजार करोड़ के सेब व्यापार पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। प्रदेश की 600 से ज्यादा सड़कें और 4 नेशनल हाईवे बंद होने से सेब का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बागवानों के हजारों पेटी सेब ट्रकों और गोदामों में फंसे पड़े हैं, जिससे 5 हजार करोड़ के सेब व्यापार पर संकट मंडरा रहा है।

लाखों पेटी सेब मंडियों में फंसे

अकेले किन्नौर की टापरी मंडी में 15 हजार पेटी सेब गाड़ियों और ऑक्शन यार्ड में रुका हुआ है। मंडी, कुल्लू और चंबा में 55 हजार पेटी से ज्यादा सेब गोदाम और ट्रकों में पड़ा है। शिमला जिले में 20 से 25 लाख पेटी सेब तैयार है, लेकिन रास्ते बंद होने से बाहर नहीं जा पा रहा। कुल मिलाकर प्रदेश में 3.50 लाख से ज्यादा पेटी सेब ट्रकों और मंडियों में अटका हुआ है।

बारिश ने बिगाड़ा हाल

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि 1948 के बाद पहली बार इतनी भयंकर बारिश हुई है। इस बार 450 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, जिससे किसानों और बागवानों पर सीधा असर पड़ा। करीब 4 से 5 लाख पेटी सेब जगह-जगह फंसा हुआ है। राजस्व मंत्री जगत नेगी ने माना कि सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युद्धस्तर पर सड़कों को खोलने का काम कर रही है। सेब को समय पर मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

अधिक उत्पादन की उम्मीद थी

इस साल सेब का उत्पादन पिछले तीन वर्षों की तुलना में ज्यादा होने का अनुमान था। 3 करोड़ पेटी से ज्यादा सेब बाजार में आने की उम्मीद थी। लेकिन मंडी, कुल्लू और शिमला के ऊपरी इलाकों में सड़कें बंद होने से बागवानों की मेहनत अटक गई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन राज्य की जीडीपी का 13% हिस्सा है. प्रदेश के 6 जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर सेब की खेती होती है और इससे करीब 6 लाख परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। लेकिन इस साल की आपदा ने सेब कारोबार की कमर तोड़ दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...