back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देशभर में खुल सकते हैं उच्च शिक्षण संस्थान, कोरोना नियमों का रखना होगा ध्यान

यूजीसी के निदेशरें के बाद दिल्ली में स्थित तीनों बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय, दिल्ली यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में रिओपनिंग शुरू होने जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय 17 फरवरी से सभी कक्षाओं की ऑफलाइन क्लास शुरू करने जा रहा है। इसमें अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों पाठ्यक्रम शामिल है। वहीं जामिया दो चरणों विश्वविद्यालय मेरी ओपनिंग करने का निर्णय ले चुका है। इसके तहत पहले अंतिम वर्ष के रिसर्च स्टूडेंट के लिए कैंपस खोला जाएगा। यह रिओपनिंग अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इसके उपरांत अगले चरण में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों हेतु विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं तो 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। हालांकि दिल्ली के बाहर से आने वाले छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने के लिए 17 फरवरी से पहले ही दिल्ली पहुंचना होगा। ऑफलाइन कक्षा में शामिल होने के इच्छुक इन छात्रों को दिल्ली पहुंचने के उपरांत 3 दिन आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद ही वे ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली के बाहर से आ रहे छात्रों को अपनी यात्रा का प्लान बनाते समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्र इस प्लानिंग के साथ दिल्ली पहुंचे जिससे कि वह अपने कॉलेज में रिपोटिर्ंग करने से पहले ही 3 दिन का आइसोलेशन पीरियड पूरा कर चुके हों। छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस खोला जा रहा। प्रत्येक कालेज में ऑफलाइन कक्षा भी शुरू की जानी हैं, हालांकि डीयू में मार्च एवं अप्रैल महीने में होने वाली परीक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ली जाएंगी। यह ऑनलाइन परीक्षाएं ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) मोड में ली जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन एग्जामिनेशन प्रोफेसर डीएस रावत ने इस विषय में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए कार्य समूह की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। प्रोफेसर रावत ने बताया कि इस वर्ष मार्च और अप्रैल माह के दौरान सभी परीक्षाएं ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) मोड में होंगी । –आईएएनएस जीसीबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵