back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में चुनिंदा जिलों में खुलेंगे हाई स्कूल

बेंगलुरू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने उन जिलों में कक्षा 9, 10 और प्री विश्वविद्यालय की कक्षाएं खोलने का फैसला किया है, जहां कोविड संक्रमण की पॉजिटिविटी 2 फीसदी से कम है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में शनिवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यह निर्णय लिया गया। बोम्मई ने बताया कि अगर फिर से खुलने के बाद स्कूलों में कोविड के मामले सामने आते हैं, तो उन्हें 1 सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाएगा और फिर खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों सहित स्कूल स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगवाना चाहिए। इस बैठक में कोविड के खतरे से निपटने के लिए सभी जिलों में अलग रणनीति बनाने का भी निर्णय लिया गया है। आने वाले दो हफ्तों में, बेंगलुरु, मैसूरु, शिवमोग्गा, कलबुर्गी, बेलगावी, हुबली में जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। बोम्मई ने कहा कि इससे डेल्टा वैरिएंट वायरस को जल्दी से रोका जा सकेगा। बोम्मई ने कहा, बेंगलुरू में बच्चों के इलाज के लिए आईसीयू बेड रिजर्व करने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में, बेंगलुरु में पॉजिटिविटी दर 0.75 प्रतिशत है। अगर यह दर 2 प्रतिशत से अधिक हो जाती है और 40 प्रतिशत से अधिक प्रभावित लोगों को ऑक्सीजन युक्त बेडों में भर्ती कराया जाता है, तो बीबीएमपी आयुक्त को बेंगलुरु में कड़े कदम उठाने का अधिकार दिया गया है। इस बीच, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में, राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,632 नए मामले सामने आए। इसके अलावा, 25 नए कोविड मौतों की सूचना दी। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵