back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ में चोरों ने हेलीकॉप्टर ही कर दिया गायब, पुर्जा-पुर्जा ट्रक में लादकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच

10 मई 2024 को मेरठ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी में 10-15 लोग घुसे और हेलीकॉप्टर का पुर्जा-पुर्जा खोल दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के सभी पुर्जे को ट्रक पर लादकर फरार हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ हवाई पट्टी (Meerut helicopter robbery) से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद जिले के SSP भी दंग हैं। दरअसल 10 मई 2024 को मेरठ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी में 10-15 लोग घुसे और हेलीकॉप्टर का पुर्जा-पुर्जा खोल दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के सभी पुर्जे को ट्रक पर लादकर फरार हो गए।

SSP विपिन ताड़ा ने दिये जांच के आदेश

इस दौरान जब पायलट और हवाई पट्टी के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। इसकी शिकायत बुधवार को एयर एंबुलेंस के पायलट रविंद्र सिंह ने SSP विपिन ताड़ा से की है। SSP मेरठ विपिन ताड़ा ने इस केस की जांच ASP ब्रह्मपुरी अतरिक्ष जैन को दी है। वहीं घटना के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे हैं।

a1bfe8f815bb19dd0b100c1122994d59-image_2f58f1.webp

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा मामला थाना परतापुर में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी का है। जहां पर 10 मई को एक हेलीकॉप्टर VT TBB मौजूद था। इसी दौरान हवाई पट्टी की सुरक्षा में सेंध लगाकर 10-15 लोग अंदर घुस आए और हेलीकॉप्टर को खोलने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने इसकी सूचना पायलट को दी। जब आनन-फानन में पायलट मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पायलट को धमकी देते हुए मारपीट की। इसके बाद बदमाश हेलीकॉप्टर का पुर्जा-पुर्जा खोलकर ट्रक पर लादे और फरार हो गए। ये सभी जानकारी पायलट रविंद्र सिंह के द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में दी गई है।

5fe2a488afa824b2dada0de74fe98b0c-whatsapp-image-2024-09-11-at-230046-1_1726076934.jpeg

मेरठ पुलिस को अभी तक नहीं थी मामले की जानकारी

घटना के बाद कैप्टन रविंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस और एविएशन के अधिकारियों को दी, लेकिन अबतक इस मामले में कुछ भी नहीं हो सका है। यहां तक कि मेरठ पुलिस की जानकारी में भी ये मामला नहीं था। जबकि वारदात के बाद पायलट के द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र और ईमेल्स भी भेजे गए। हालांकि अब SSP ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और इस मामले की जांच ASP ब्रह्मपुरी अतरिक्ष जैन को सौंपी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूट्यूबर शादाब जकाती की बढ़ीं मुश्किलें, महिला के आरोपों के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...