back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

घटना के बाद NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानियां आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से गौरीकुंड फाटा के लिए उड़ा था। हादस का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। घटना के बाद NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानियां आ रही है। हादसे के स्थान पर हेलिकॉप्टर का मलबा बिखरा हुआ है। इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। पूरी घटना आज रविवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। इस पूरे हादसे में 5 एडल्ट और एक बच्चे समेत पायलत की मौत हो चुकी है। हादेस के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में प्रशासन को जानकारी दी।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्री दिग्गतों से बचने और चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण हेलिकॉप्टर का इस्तेमान करते है। इससे पहले हाल ही के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों एक हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके अलावा, कुछ दिन पहले उड़ान भरने से पहले ही एक और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था हेलिकॉप्टर

क्रेश हुआ हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था। हेलिकॉप्टर ने आज सुबह लगभग 5:20 बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी, जो कुछ ही मिनिटों बाद गौरीकुंड के पास क्रेश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार लोग उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बताए जा रहे हैं।

सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख

इस पूरे मामले पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के क्रेश होने का अत्यंत दुःखद खबर प्राप्त हुई। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

https://twitter/pushkardhami/status/1934078259547001108

इससे पहले ऐसे मामले देखें जा चुके हे। केदारनाथ में 17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। उस समय हेलिकॉप्टर में 3 लोग पायलट, डॉक्टर और नर्स सवार थे। हालांकि, 3 सुरक्षित बच गए थे। यह हेलिकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने केदारनाथ आ रहा था। उसी दौरान लैंडिंग के वक्त जमीन पर गिर गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की लड़ाई या 2027 की सियासी चाल, कांग्रेस-भाजपा में जोरदार टकराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ गया है। 2022 में वनंत्रा रिजॉर्ट में काम...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵