back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather Update: दिल्‍लीवाले सावधान! राजधानी में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यो में बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के कई राज्‍यों में बारिश अपने उफान पर है। बीते दो दिनों से राजधानी में जमकर कर बारिश हुई है। देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यो में बारिश बारिश की संभावना जताई है।

 मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार, बिहार में बारिश के चलते लोगों को मुश्किल भरे हालात का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बिहार को लेकर चेतावनी जारी है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 

बारिश के चलते राजधानी दिल्ली में आज यानी 2 अगस्‍त को मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। बताया गया है कि राजधानी में आज से हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जो पूरे सप्ताह जारी रहने की उम्मीद है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  

हालांकि, शुक्रवार को दिन में निकली तेज धूप के कारण मौसम में बदलाव आया है। इस वजह से एक बार फिर दिल्‍ली में उमस भरी गर्मी देखी गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है।

यूपी को लेकर बड़ा अपडेट 

वही, दिल्‍ली से सटे राज्‍य उत्‍तप्रदेश की बात करे तो यहा पर आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, अगले ही दिन यानी 3 अगस्त को मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जगहों पर आज मध्यम से लेकर भारी बारिश तक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी पटना सहित भागलपुर, बांका, बेगूसराय, मुंगेर, नवादा, गया, जमुई, मुंगेर, नालंदा, गया, कटिहार, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूर्णिया, कटिहार, समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट जारी

मध्‍यप्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश को लेकर भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर शामिल हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, 29°C तक पहुंचेगा पारा, दो दिन बाद आ सकती है ठंडी फुहार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵