नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजधानी दिल्ली को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 24 से 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं, और बिजली गिरने की संभावना है।
फिलहाल, मानसून देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है और आने वाले दो दिनों में इसके पूरे देश में फैलने की संभावना है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते देश के कई राज्यों में प्राकृतिक आपदाएं भी आई। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बच्चा नाले में बह गया। वहीं, बलिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
दिल्ली में येलो अलर्ट
मौसम विभाग, भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। और हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। IMD ने बताया कि, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।
आठ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
देश के कई राज्यों में मॉनसून के एंट्री हो चुकी है। ऐसे में IMD ने आठ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अलर्ट में असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण-गोवा क्षेत्र में 21 जून से 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट पहले ही दी थी। IMD के अनुसार, अगले दो दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।
बिहार के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया जिले के कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट है।
वही, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। सोमवार को पूरे बिहार में बारिश की संभावना है। हालांकि, दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में ज्यादा बारिश के आसार हैं।





