नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के दौरान लू लगने से बिहार के दरभंगा के एक 40 वर्षीय शख्स की बीती रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। शख्स को सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहे थे और उन्हें बहुत तेज बुखार हो गया था।
लू लगने के बढ़ते मामले
डॉक्टर ने कहा कि उनके शरीर का तापमान 107 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जो कि सामान्य से लगभग 10 डिग्री अधिक था। गर्मी के चलते उत्तर भारत के कई अस्पतालों में लू लगने के मामले सामने आए हैं। इस दौरान कई लोगों की स्थिति गंभीर है। लू की चपेट से बचाने के लिए स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले कर दी गई है ताकि, स्कूल जाने वाले बच्चों पर इसका असर न पड़े। इस साल तापमान में भीषण तेजी आई है। 29 मई को दिल्ली में पहली बार 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।
क्या है लू लगने के लक्षण?
यदि लू लगने के लक्षण की पहचान हो जाती है, तो उसका इलाज करना बहुत आसान हो जाता है। चलिए पहले लू लगने के लक्षणों के बारे में जानते हैं –
लू लगने के कारण ऐसी समस्याएं होती हैं –
-
सिर में तेज दर्द होना, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ
-
उल्टी आना और शरीर में तेज दर्द होना
-
त्वचा का सूखना, गर्म होना या लाल होना
-
जी मिचलाना और तेज बुखार
-
लूज मोशन
-
डिमेंशिया
-
मांसपेशियों में ऐंठन
-
धड़कन तेज होना
क्या है लू से बचने का उपाय?
-
सेब का सिरका गर्मियों में आवश्यक मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल भी इससे प्राप्त होते हैं। एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें।
-
चंदनासव एक जड़ी बूटि है, जो अपने शीतल गुणों के लिए जाना जाता है। ठंडी तासीर होने के कारण इससे शरीर में बढ़ी हुई गर्मी या जलन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लू लगने के बाद इस जडी बूटी के सेवन से लाभ होगा।
-
बेल का रस गर्मियों में एक वरदान होता है। इसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए लू से बचने के लिए दिन में दो से तीन बार बेल का रस फायदेमंद होगा।
-
गिलोय का जूस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। गिलोय से बुखार में भी काफी आराम मिलता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





