नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के अधिकतर राज्यों में भयंकर गर्मी और लू कहर बरपा रही है। इसमें राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों का नाम शामिल है। राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेबर एवं श्रमिकों के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक काम से छुट्टी देने का फैसला लिया है। इसके साथ उप-राज्यपाल ने अपने आदेश में कहा है कि मजदूरों को इस छुट्टी का वेतन भी देना होगा।
LG ने की दिल्ली में सरकार की आलोचना
इसके साथ उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने अपने आदेश में निर्माण स्थल पर मजदूरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ में उप राज्यपाल ने गर्मी में “समर हीट ऐक्शन प्लान” न बनाने को लेकर दिल्ली सरकार की आलोचना भी की है।
मुख्य सचिव को दिए तत्काल बैठक करने के निर्देश
उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने आगे कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत आने वाली डीजेबी, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहीं। यही नहीं उप-राज्यपाल ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक
गौरतलब है कि देश के अधिकतर राज्य अधिकतर राज्यों कारण ईंट के भट्टे की तरह तप रहें है। बीते मंगलवार को दिल्ली ते कुछ इलाको का पारा लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। लू के थपेड़ों ने राजधानी दिल्ली के लोगों को बेहाल कर रखा है। दिल्ली के नरेला और बवाना क्षेत्र स्थित मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली की इस प्रचंड गर्मी में आग लगने की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के साथ राजस्थान के कई इलाकों में तो इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही है कि रेत में लोग धूप से पापड़ बन ले रहें है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




