नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जून महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी चल रही है। तेज धूप और गर्म हवा से लू का खतरा बना रहता है। हर दिन तापमान एक नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। मई और जून के महीनों में गर्मी चरम सीमा पर पहुंच जाती है और लू की चपेट से बचना भी एक चुनौती बन जाती है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में लू लगना या हीट स्ट्रोक ऐसी स्थिति है, जिसका तुरंत इलाज ना कराया जाए तो व्यक्ति को जान गंवानी पड़ सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे जिससे आप बीमार होने से बच सकते है।
1. ज्यादा समय तक तक बाहर धूप में रहने से बचें
देश भर में जारी गर्मी के कहर से बचने के लिए तेज धूप और गर्म हवाए की चपेट में आने से बचाना चाहिए। कोशिस करें कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच में घर से बाहर ना निकलें।
2. धूप में निकलने से बचें
इन गर्मियों के दिनों में तो पहले धूप में निकलने से बचें, लेकिन अगर दिन में निकलना जरूरी है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। साथ ही आप टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी और ठंडा पानी साथ रखें।
3. खाने में स्वच्छता का ध्यान रखें
तेज धूप और गर्म हवाएं में आपको लू का खतरा ज्यादा रहता है, ऐसे में इन दिनों में बाहर का तला भुना और तेल वाली चीजों को खाने से बचें, क्योंकि इस मौसम में साफ-सफाई पर ध्यान देना भी जरुरी हो जाता है। ऐसे मौसम में दूषित खान-पान से बचना चाहिए।
4. लिक्विड चीजों का सेवन करें
गर्मियों के दिनों में लिक्विड चीजों का सेवन करें तो बेहतर होगा। बनती कोशिश में ज्यादा लिक्विड डायट का प्रयोग करें। जैसे नींबू पानी, गन्ने का रस आदि। इस गर्मा में मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन जरूर करें। ध्यान रहे कि शरीर में पानी की कमी ना हो।
5. एक बार में अधिक खाने से परहेज करें
गर्मी में एक बार में अधिक खाना खाने से बचें। इससे बेहतर है कि आप अपने दिन की शुरुआत मीठे और रसीले फल से कर सकते हैं। जिसमें चीकू, खरबूज और संतरा एक अच्छा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। प्याज और खीरा सलाद के तौर पर जरूर खाएं।
6. आरामदायक कपड़े पहनें
तेज धूप और गर्म हवा में घर से बाहर निकले तो अधिक डार्क रंग के और टाइट कपड़े ना पहनें। इससे तेज धूप में ज्यादा पसीना आता है।डार्क रंग के कपड़ों में गर्मी अधिक लगती है।बेहतर है कि आप ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें।
7. मसालेदार चीजें खाने से बचें
गर्मी में बहुत अधिक तेल और मसालेदार चीजें या भोजन का सेवन करने से परहेज करें। साथ ही, बाहर ठेले पर मिलने वाले फूड आइटम्स को खाने से भी बचें, क्योंकि इससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देर तक रखा भोजन जल्दी खराब हो जाता है। बाहर ना तो हाइजीन का ख्याल रखा जाता है और ना ही फ्रेश खाना मिलता है। लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घर का बना फ्रेश खाना खाएं।
तो यह थी तेज धूप और लू के चलते हीटवेव से बचने की कुछ खास टिप्स जिन्हें अपनाकर आप इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से बच सकते हैं। आपने आप को स्वास्थ्य रखने में आपकी जिम्मेदारी बनती है। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते है।





