नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मैडी के नाम से मशहूर आर माधवन बॉलीवुड में एक चॉकलेटी बॉय के तौर पर फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है, जो 1 जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर माधवन की फैन फॉलोविंग सुपरस्टार्स और खान्स से बिल्कुल अलग है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आर माधवन ने अपने करियर की शुरुआत. से की थी। जोकि एक वेब सीरीज थी। इस खास मौके पर आज हम आपको उनके करियर की अनसुनी बाते बताएंगेजिसे बहुत कम लोग जानते हैं ।
एक चॉकलेटी बॉय के तौर पर फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके आर माधवन की हाल ही में लेटेस्ट रिलीज फिल्म शैतान हुई थी जिसमें उन्होनें नेगेटिव किरदार से सभी को चौंकाकर रख दिया। आज एक जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे माधवन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है कि, फिल्मों में कदम रखने से पहले आर माधवन टीवी सीरियल्स में बड़ा नाम कमा चुके हैं। इन सीरियल्स से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।
हॉलीवुड से एक्टर ने किया एक्टिंग डेब्यू
हॉलीवुड से अपने गुड लुक्स और चार्म से लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले आर माधवन ने अपने शुरुआती करियर में कई अंग्रेजी फिल्मों में काम किया जिसमें 1998 में आई फिल्म इन्फर्नो’ थी। इस फिल्म में आर माधवन भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे।ये उनके करियर की पहली फिल्म थी, इसके बाद एक्टर ने एक कन्नड़ फिल्म से डेब्यू किया। रहना है तेरे दिल में’ से पहले वो कई और फिल्मों में लगातार काम करते रहे, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला। एक्टर इंग्लिश और मलयालम में रिलीज हुई फिल्म ‘नथिंग बट लाइफ’ में काम किया।
‘रहना है तेरे दिल’ में अपनी ब्रेकआउट से लेकर अजय देवगन की हालिया हिट शैतान तकबॉक्स-ऑफिस पर माधवन ने सफलताएं हासिल की हैं। वहीं फेमस टीवी सीरियल बनेगी अपनी बात, घर जमाई जैसे सीरीज में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई।
बनेगी अपनी बात
1993 से 1997 के बीच जी टीवी पर प्रसारित शो बनेगी अपनी बात, सीरीज में कॉलेज लाइफ,रोमांस और दोस्ती की कहानी में तीन बहनों और उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमने वाली सीरियल से माधवन को अलग पहचान मिली
घर जमाई
साल 1997 में प्रसारित जी टीवी पर कॉमेडी शो ‘घर जमाई’ जिसमें माधवन सुबोध का किरदार निभाकर छा गए थे। इसमें उनके साथ मंदिरा बेदी और सतीश शाह ने भी काम किया था। जिसमें माधवन दामाद की भूमिका में नजर आए थे।
ले लव स्टोरीज
हिंदी टीवी शो में फीचर करने एक टेलीविजन एक्जीक्यूटिव की नजर माधवन पर पड़ी इस सीरीज में माधवन क्रूक के किरदार में नजर आए जो 1993 से 1995 के बीच शो प्रसारित हुई। इस सीरीज में हर एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई जाती थी। जो कहानी युवाओं के बीच लव-रिलेशनशिप पर आधारित थी।
साया
सीरीज साया में शेखर के किरदार में नजर आए आर माधवन को यहीं से पॉपुलैरिटी ज्यादा मिली, एक रूढ़िवादी परिवार की कहानी में अचिंत कौर, करण ओबेरॉय,अनूप सोनी और कई अन्य कलाकार नजर आए थे।




