back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Heatwave: जून से पहले ही तेज़ गर्मी ने ली देशभर में 52 लोगों की जान, अकेले बिहार में 32 मौतें

बुधवार को देश की राजधानी में पारा 50 पार दर्ज किया गया। अगर अभी से ये हाल है तो आगे आने वाले महीनों को क्या होगा, यह चिंता का विषय है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कहते है कि जून-जुलाई में भयंकर गर्मी पड़ती है। लेकिन अभी तो जून का आगाज़ होना बाकी है। बता दें कि बुधवार को देश की राजधानी में पारा 50 पार दर्ज किया गया। अगर अभी से ये हाल है तो आगे आने वाले महीनों को क्या होगा, यह चिंता का विषय है। गर्मी के कारण देश के विभन्न हिस्सों में लू चल रही है, तो कहीं एसी में विस्फोट हो रहे हैं, तो कहीं पानी की किल्लत से लोग बेहाल है। बात सिर्फ यहीं नहीं रुकती, बता दें कि गर्मी के कारण लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं। अब तक देशभर में 40 से ज्यादा मौते गर्मी की वजह से दर्ज की जा चुकी हैं।

बिहार में कई जिलों में हुई मौत

बिहार में गर्मी के कारण 32 लोग अपनी जान दे चुके हैं। इसमें 17 औरंगाबाद के, छह आरा के, तीन गया और तीस ही रोहतास के। तो वहीं बक्सर में भी दो और पटना में एक ने अपनी जान गवां दी है। अगर गर्मी का यही आलम रहा तो आने वाली दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।

कई अन्य राज्य भी हुए बेहाल

ओडिशा की बात करें तो यहं भी मृत्कों की संख्या कम नहीं हैं। ओड़ीसा के राउरकेला में 10 गर्मी के कारण जान गवां बैठे है। तो वहीं झारखंड की बात करें तो यहां के पलामू जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में तो हमेशा से ही मौसम गर्म रहता है, लेकिन गर्मी के और बढ़ जाने से यहां पांच लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि मृतकों के परिवारजनों को मुआवज़ा दिया जाए।

झारखंड के पलामू में पारा 47 डिग्री के पार

बिहार के साथ झारखंड और ओडिशा सहित पूरा उत्तर भारत इस भीषण गर्णी का सामना कर रहा है। बिहार के पलामू जिले में गुरुवार को 47.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि पिछले तीन दिनों से यहां का तापमान 47 डिग्री से ज्यादा ही चल रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵