back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्तार अंसारी को वापस यूपी भेजने के मामले पर 03 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। मुख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश वापस भेजने की यूपी सरकार की मांग पर सुनवाई टल गई है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंगलवार को सुनवाई टालने की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है। इस मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। यूपी सरकार ने कहा है कि प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी के खिलाफ जघन्य अपराध के दस केस दर्ज हैं। यूपी सरकार ने कहा है कि बांदा जेल सुपरिटेंडेंट ने बिना एमपी-एमएलए कोर्ट की अनुमति के पंजाब पुलिस को सौंपा है। यूपी सरकार ने कहा है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ कई बार पेशी वारंट जारी किए जा चुके हैं। रोपड़ जेल अधिकारी उसे बीमार बताते रहे। यूपी सरकार ने कहा है कि मोहाली मामले में दो साल से चार्जशीट जमा नहीं हुई है, फिर भी मुख्तार अंसारी वहां जमानत नहीं मांग रहा है। यूपी सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट न्याय के हित में अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल करे। यूपी सरकार ने मुख्तार को वापस यूपी भेजने की मांग करते हुए मोहाली में दर्ज केस को भी प्रयागराज ट्रांसफर करने की मांग की है। मुख्तार अंसारी पिछले 2 साल से पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। पंजाब सरकार मुख्तार को यूपी भेजने का विरोध कर रही है। पिछले 8 फरवरी को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि पंजाब सरकार का कहना है कि मुख्तार अंसारी डिप्रेशन में है और उसने पंजाब में जमानत याचिका इसलिए नहीं लगाई है क्योंकि वह वहां की जेल में खुश है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵